असम फिर खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी बड़ा उलटफेर? देखें MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल में क्या पता चला
Assam Vidhan Sabha Chunav 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले MATRIZE-IANS का पहला ओपिनियन पोल सामने आया है. सर्वे के मुताबिक राज्य में एक बार फिर बीजेपी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस और AIUDF के लिए आंकड़े चौंकाने वाले हैं. चुनाव आयोग ने भी वोटिंग और रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Assam Vidhan Sabha Chunav 2026
Assam Election MATRIZE-IANS Opinion Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने रविवार को राज्य में वोटिंग और रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस गहमागहमी के बीच MATRIZE-IANS का ताजा प्रदेश के लिए अपना पहला ओपिनियन पोल जारी किया है. इस पोल के आंकड़ाें के मुताबिक, असम की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जता सकती है. वहीं कांग्रेस और AIUDF को लेकर भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.