महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले सी-वोटर ट्रैकर का बड़ा इशारा, इतने पर्सेंट लोग शिंदे सरकार से नाराज और चाहते हैं बदलाव

क्या आप शिवसेना-भाजपा गठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से नाराज हैं और इसे बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में 51.3 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सी वोटर ट्रैकर के नतीजे आए सामने.

point

सर्वे में चौंकाने वाला नतीजे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव से नॉमिनेशन का डेट निकल जाने के बाद चुनावी गहमा-गहमी और बढ़ गई है. मतदान में चंद दिन ही बाकी हैं. इधर सी वोटर्स का ट्रैकर आ गया है. सी वोटर के ट्रैकर ने महाराष्ट्र की जनता की नब्ज बता दी है. देखा जाए तो इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं. 

क्या आप शिवसेना-भाजपा गठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से नाराज हैं और इसे बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में 51.3 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. यानी वे इस सरकार से नाराज हैं और इसे बदलना चाहते हैं. वहीं 3.7 फीसदी लोगों का कहना है कि वे नाराज तो हैं पर सरकार बदलना नहीं चाहते हैं. 41 फीसदी लोग शिंदे सरकार से खुश हैं और वे सरकार नहीं बदलना चाहते हैं. 4 फीसदी लोगों का मानना है कि वे कुछ कह नहीं सकते. 

महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार से नाराजगी

सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 51 फीसदी से ज्यादा लोग सरकार से नाराज हैं और वे इसे बदलना चाहते हैं. वहीं 41 फीसदी नाराज नहीं हैं और 3.7 फीसदी नाराज तो हैं पर सरकार बदलना नहीं चाहते हैं. यानी सरकार के पक्ष में कुल 44.7 फीसदी लोग खड़े नजर आ रहे हैं जबकि विरोध में 51 फीसदी लोग हैं. 

सीएम के लिए पसंदीदा उम्मीदवार कौन?

जब लोगों से सवाल किया गया कि महाराष्ट्र चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार कौन है? इस सवाल के जवाब में सबसे ज्यादा पसंद शिवसेना के एकनाथ शिंदे को किया गया. इन्हें 27.5 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. वहीं सबसे कम आदित्य ठाकरे को 0.2 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. एकनाथ शिंदे के बाद उद्धव बालासाहब ठाकरे सेना के उद्धव बाल ठाकरे को करीब 23 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस को 10.8 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. शरद चंद पवार को 5.9 फीसदी लोगों ने और अजीत पवार को 3.1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है.

यह भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र के लिए CSDS के नए सर्वे में कहां पहुंच गया INDIA गठबंधन? आंकड़ों सहित जानिए