CBSE Re-evaluation Controversy: वेदांत श्रीवास्तव ने 12वीं के री-इवैल्यूएशन पर उठाए सवाल, CBSE ने डिटेल जारी कर दावों को बताया गलत

CBSE Re-evaluation Row: कक्षा 12वीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. वहीं CBSE ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर उनके दावों को गलत बताते हुए कहा कि री-इवैल्यूएशन के बाद कुल 11 अंक बढ़े हैं. जानिए पूरा विवाद, वेदांत के आरोप, बोर्ड का जवाब और अब तक क्या-क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

CBSE Re-evaluation Row
वेदांत श्रीवास्तव ने CBSE के री-इवैल्यूएशन पर उठाए सवाल!
Google CTA

साल 2026 में जब CBSE का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, तब से ही मार्क्स को लेकर खूब बवाल हो रहा है. उस वक्त कई स्टूडेंट्स ने CBSE के कॉपियों में चेकिंग को लेकर सवाल उठाए थे और इन्हीं में से एक छात्र वेदांत श्रीवास्तव भी थे. अब एक बार फिर CBSE के क्लास 12 की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर वेदांत और बोर्ड के नया विवाद सामने आया है. वेदांत ने दावा किया है कि री-इवैल्यूएन के बाद भी उनके केवल 2 मार्क्स ही बढ़े है तो वहीं CBSE ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि उनके कुल 11 नंबर बढ़े है, जिनमें फिजिक्स के ही 9 नंबर शामिल है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.