'जाति से लेकर कोविड-19 के टीकाकरण तक...' केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए जारी की 40 सवालों की लिस्ट, जानें आपसे क्या पूछा जाएगा?
Census 2027: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें नाम, उम्र, धर्म, जाति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, डिजिटल साक्षरता से लेकर कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी तक शामिल है. जानिए जनगणना में आपसे कौन-कौन से 40 सवाल पूछे जाएंगे और सेल्फ एन्युमेरेशन कब से शुरू होगा.
ADVERTISEMENT

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना 2027 को लेकर भारत सरकार लगातार काम कर रही है. इसी बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों की एक लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 40 सवाल है जिनमें जाति, धर्म, शिक्षा समेत कई जानकारियां शामिल है. इसके साथ ही कोविड-19 का टीका कहां लगवाया था, इसकी भी जानकारी देनी होगी. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गणना के दौरान लोगों से उनकी जाति के साथ-साथ यह भी पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंध रखते हैं या नहीं. गौरतलब है कि जनगणना 2027 के तहत पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जातिगत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे.
