Charchit Chehra: कौन हैं जोहरान ममदानी जिन्होंने न्यूयॉर्क में ली मेयर पद की शपथ? क्यों भारत में भी हो रही उनकी चर्चा

Charchit Chehra: न्यूयॉर्क के नए मेयर भारतवंशी जोहरान ममदानी क्यों बने अमेरिका से लेकर भारत तक चर्चा का केंद्र? कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने से लेकर तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को लिखी चिट्ठी तक, जानिए ममदानी से जुड़े विवाद, उनका भारत कनेक्शन, राजनीतिक सफर और क्यों उन्हें पीएम मोदी का मुखर विरोधी माना जाता है.

ADVERTISEMENT

Zohran Mamdani Mayor
जोहरान ममदानी
google news

न्यूयॉर्क के मेयर, भारतवंशी जोहरान ममदानी एक बार फिर चर्चा में हैं. जोहरान ममदानी को लेकर चर्चा होने के पीछे की वजह एक तो उनका अनोखा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह और दूसरा तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को लिखी एक चिट्ठी है. एक तरफ जहां कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने पर सियासी गरमा-गर्मी शुरू हो गई, ट्रंप और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए, तो वहीं दूसरी तरफ JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को लिखी गई उनकी चिट्ठी सुर्खियों में है.