Charchit Chehra: राहुल गांधी के करिश्मे ने बदली कांग्रेस की राजनीति, लेकिन फिर भी क्यों हैं सत्ता की कुर्सी से दूर?

Charchit Chehra Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर संसद तक कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा दी. 2024 में पार्टी को 99 सीटों तक पहुंचाया और विपक्ष के नेता बने, लेकिन 2025 में चुनावी नतीजे उनके पक्ष में क्यों नहीं आए? चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए वोट चोरी के आरोप, जाति जनगणना और मनरेगा जैसे मुद्दों पर आक्रामक राहुल गांधी आखिर सत्ता की कुर्सी से अब भी दूर क्यों हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Politics
राहुल गांधी
Google CTA

Charchit Chehra Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने जब उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक दो-दो यात्राएं निकाली तब लोगों ने कहा कि कुछ नहीं होगा, लेकिन असर बहुत दूर तक हुआ. राहुल गांधी ने संविधान-संविधान और डरो मत कहकर 2024 का लोकसभा चुनाव पलट दिया. 10 साल के बाद संसद में वो पद पार्टी को दिलाया, जिसका इंतजार था. चुनाव के बाद संसद में जो जहां था वहीं रहा, मोदी तीसरी बार पीएम बनकर सत्ता पक्ष में बैठे और राहुल गांधी विपक्ष की बेंच पर. बदलाव ये हुआ कि कांग्रेस 52 से सीधे 99 सीटों तक पहुंच गई. 99 सीटें मिलने से राजनीति पलटी तो 10 साल बाद विपक्ष के नेता का संवैधानिक पद कांग्रेस को मिला और राहुल गांधी बने विपक्ष के नेता.