भगवान विष्णु की प्रतिमा से जुड़ी टिप्पणी के बाद चीफ जस्टिस गवई ने कहा- 'मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं'

CJI Gavai Controversy: खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति को लेकर आई याचिका पर हुई सुनवाई में टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ा. CJI भूषण रामकृष्ण गवई ने सफाई दी.

ADVERTISEMENT

भगवान विष्णु की प्रतिमा पर टिप्पणी के बाद CJI गवई ने दी सफाई
CJI भूषण रामकृष्ण गवई
google news

खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़ी टिप्पणी करने के बाद उठे विवाद पर चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई से खुद ही सफाई दी है. सीजीआई(CJI) ने सोशल मीडिया पर हो रही अपनी आलोचना पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं. उन्होंने कहा कि, मुझे बताया गया है कि मेरी टिप्पणी पर कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें है और इसलिए मैंने स्पष्टीकरण दिया है.