ध्रुव राठी ने वोटर लिस्ट में धांधली को लेकर मंच से किया दावा, बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हुआ भारी विरोध प्रदर्शन!

Dhruv Rathee Bengaluru Protest: SIR के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन में शामिल ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठाए. उन्होंने सत्ता परिवर्तन और विदेशी फंडिंग के दावों को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी और गोवा की वोटर लिस्ट को लेकर कई सवाल उठाए. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Dhruv Rathee Bengaluru Protest
Dhruv Rathee Bengaluru Protest
Google CTA

बेंगलुरु में एसआईआर (SIR) और वोटिंग लिस्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों और दावों का खंडन किया, जिनमें उनके सरकार बदलने या बाहर से फंडिंग मिलने की बात कही जा रही थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी शासन या सरकार को गिराने के मकसद से यहां नहीं आए हैं, और न ही उन्हें एलन मस्क या जॉर्ज सोरोस जैसी हस्तियों से कोई फंडिंग मिली है, बल्कि वे अपने खुद के पैसों से इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं.