पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- 'राम मंदिर चंदा चोरी के पैसों से बन रहे BJP-RSS के दफ्तर'
20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' निकालेंगे पूर्व सीएम; मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार- 'तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे दिग्विजय'.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं. आगामी 20 अक्टूबर (दशहरे के दिन) से उज्जैन से अयोध्या तक लगभग 1000 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने से पहले दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर बीजेपी तथा आरएसएस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.
