Explainer: नेपाल के Gen-Z आंदोलन ने दुनिया को किया हैरान, तख्तापलट करने वाली इस जेनरेशन के आकंड़े चौकाने वाले

जेनरेशन-जी कौन हैं? नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ Gen-Z का आंदोलन क्यों हुआ, इनकी सोच, इंटरनेट पर निर्भरता और भविष्य क्या है? इस एक्सप्लेनर में जानें सबकुछ.

ADVERTISEMENT

Gen Z population, Gen Z meaning, Generation Z in Nepal, Gen Z internet usage, Gen Z protest Nepal
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

नेपाल में युवाओं के आक्रामक आंदोलन के दौरान 'Gen-Z' शब्द काफी पापुलर हुआ. लोग पूछने लगे...ये जेन-जी क्या है? ये ऐसा क्यों कर रहे हैं? इस आंदोलन में उन युवाओं ने जिन्हें Gen-Z कहा जा रहा है... सड़क पर वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पूर्व PM झालानाथ खनाल की पत्नी को जिंदा जला दिया गया, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी की कुटाई कर दी.