सावधान: Paracetamol समेत वो दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुईं फेल जिसे लोग अक्सर खा लेते हैं

CDSCO ने पैरासिटामौल समेत कई दवाओं को क्वालिटी टैस्ट में फेल कर दिया है. आइए जानते हैं उन फेल की हुई दवाओं का नाम जिन्हें सिर दर्द, पेट दर्द के दौरान खा लेते हैं.

ADVERTISEMENT

Paracetamol (Representative Image)
Paracetamol (Representative Image)
Google CTA

Paracetamol: भारत के ड्रग रेगुलेटर द्वारा किए गए क्वालिटी टेस्ट में 53 दवाएं फेल हो गई हैं. इनमें पैरासिटामोल(Paracetamol), कैल्शियम(Calcium), विटामिन D3 सप्लीमेंट्स, एंटी डायबिटीज पिल्स और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं के नाम शामिल हैं. सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी मंथली ड्रग अलर्ट लिस्ट में इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया है. ये अलर्ट राज्य ड्रग ऑफिसर्स द्वारा किए गए रैंडम सैंपलिंग के आधार पर जारी किए जाते हैं.