बेडशीट-कंबल चोरी पर बड़े एक्शन की तैयारी में रेलवे, दो महीने में आएगी नई पॉलिसी, यात्रियों पर भी बदल सकते नियम
Railway New Rules: भारतीय रेलवे की ट्रेनों से बेडशीट, कंबल, तकिए और तौलियों की लगातार हो रही चोरी अब रेल मंत्रालय की बड़ी चिंता बन गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को दो महीने के भीतर नई पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए हैं. जानिए क्या बदल सकता है और यात्रियों पर इसका क्या असर होगा.
ADVERTISEMENT

ट्रेनों से बेडरोल चोरी रोकने के लिए दो महीने में बनेगी नई व्यवस्था
Indian Railways News: भारतीय ट्रेनों के एयर-कंडीशन्ड कोच से बेडशीट, तकिए और कंबल गायब होने की बढ़ती घटनाओं को रेलवे ने अब बेहद गंभीरता से लिया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस चोरी को रोकने और नुकसान पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को अगले दो महीने के अंदर एक ठोस पॉलिसी तैयार करने काे निर्देश दिए हैं. रेलवे द्वारा किए जा रहे विभिन्न सुधारों को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल मंत्री ये जानकारी दी. अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों से कहा कि ट्रेनों से लिनेन और बेडरोल गायब होने की समस्या का एक स्थाई और लंबे समय तक चलने वाला समाधान निकाला जाना बेहद जरूरी है.
