Justice Yashwant Verma: घर में कैश का भंडार, अग्निकांड से खुली पोल... जस्टिस यशवंत वर्मा कौन हैं, जिनका हो गया ट्रांसफर?

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट में करने की सिफारिश की है. यह सिफारिश ऐसे समय में आई है जब उनके सरकारी बंगले में आग लगने के बाद वहां भारी मात्रा में नकदी मिलने की खबर सामने आई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा का तबादला कर दिया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा का तबादला कर दिया गया है.
Google CTA

Justice Yashwant Verma: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट में करने की सिफारिश की है. यह सिफारिश ऐसे समय में आई है जब उनके सरकारी बंगले में आग लगने के बाद वहां भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आई है. इस घटना के बाद न्यायपालिका की छवि को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उनके खिलाफ जांच या महाभियोग की चर्चा भी हो रही है.