कौन हैं कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र, जिन्हें 25 दिनों में ही मंत्री पद से धोना पड़ा हाथ, रोते हुए दिया इस्तीफा
कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र ने वाल्मीकि निगम घोटाले में खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होकर अपने पद से दोबारा इस्तीफा दे दिया.
ADVERTISEMENT

कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्री
कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे बी. नागेंद्र ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे रो पड़े और खुद पर लगे तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया. नागेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे दलित/आदिवासी समाज से आते हैं.
