Shesh Bharat: अगले प्रधानमंत्री की रेस में आया थलापति विजय का नाम, MOTN के सर्वे में दिखा जनता का ये मूड!

Thalapathy Vijay MOTN Survey: थलापति विजय का नाम अब प्रधानमंत्री पद की रेस में भी चर्चा में है. इंडिया टुडे और C-Voter के अगस्त 2026 MOTN Survey में पीएम की पहली पसंद के सवाल पर नरेंद्र मोदी 49% के साथ पहले, राहुल गांधी 27% के साथ दूसरे और विजय करीब 9% के साथ तीसरे स्थान पर रहे. जानिए विजय की बढ़ती लोकप्रियता और 2029 के लिए उनके संभावित सियासी प्लान की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay PM Survey
Thalapathy Vijay PM Survey
Google CTA

तमिलनाडु की राजनीति में साउथ से पीएम का जो नारा कुछ वक्त से महज एक पॉलिटिकल कैंपेन लग रहा था, उसे देश के सबसे बड़े नेशनल सर्वे ने एक झटके में चुनावी हकीकत में बदल दिया है. इंडिया टुडे और सी-वोटर (C-Voter) के अगस्त 2026 के मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे ने देश के बड़े-बड़े नेताओं की नींद उड़ा दी है. ज्यादा पुरानी बात नहीं है. 4 मई को नई-नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाले विजय ने एकदम से तमिलनाडु का चुनाव जीत लिया. सरकार बना ली और एक एक्टर तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य का सीएम बन गया. विजय की धमाकेदार एंट्री से पहले से खलबली मची है. अब विजय फॉर पीएम ट्रेंड सामने आने के बाद तमिलनाडु का ही नहीं, देश का मिजाज भी विजय के फेवर में जाना शुरू हुआ है. हालांकि सफर अभी काफी लंबा है.