Ajit Pawar Plane Crash: डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ जान गवाने वाली पिंकी माली कौन, सामने आई ये जानकारी

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों में यूपी की पिंकी माली भी शामिल थीं. चार्टर्ड प्लेन में काम करने वाली पिंकी पिछले पांच सालों से VIP फ्लाइट्स का हिस्सा थीं. राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक के साथ सफर कर चुकीं पिंकी की आखिरी कॉल ने परिवार को तोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

Pinky Mali Kaun Hain
Pinky Mali Kaun Hain
google news

Pinky Mali Kaun Hain: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे में मौत हो गई. इस दौरान उनके साथ प्लेन में 4 और लोग भी सवार थे. इस दुर्घटना में उनकी भी जान चली गई. उप मुख्यमंत्री का विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और लैंडिंग के दौरान ये हादसा हो गया. प्लेन में अजित पवार समेत पांच लोग बैठे थे. इनमें यूपी की रहने वाली पिंकी माली भी थी.