दो वकील, एक आरोपी और नया बवाल... फिर सिया को कोर्ट से मिली परमिशन तो ऐसे पलट गया पूरा मामला
Siya Goyal Lawyer Controversy: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया कानूनी विवाद सामने आ गया है. कोर्ट में सिया गोयल के वकील को लेकर ऐसा ड्रामा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. सिया के बयान के बाद मामला सीधे 10 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस तक पहुंच गया.
ADVERTISEMENT

सिया गोयल के वकील पर मचा बवाल
Ketan Aggarwal Murder Case: पुणे के बेहद चर्चित लोहागढ़ केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब हत्या की जांच के साथ-साथ एक नई कानूनी जंग शुरू हो गई है. ताजा मामला केतन की हत्या के आरोपी सिया गोयल के वकील को लेकर सामने आया है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जो वकील खुद को सिया का लीगल काउंसल बताकर मीडिया में पक्ष रख रहे थे उन्हें लेकर कोर्ट रूम में नया मोड़ आ गया. यहां सिया और उसके परिवार ने वकील के इस दावों से किनारा कर लिया. मामला इतना बढ़ा कि ये विवाद 10 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस तक पहुंच गया है. क्या है ये पूरा विवाद चलिए जानते हैं इस खबर में...