Kunal Kamra Controversy: कौन हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा जिनके एक सटायर ने मचाया बवाल, भड़के शिवसैनिकों ने जमकर की तोड़फोड़

Kunal Kamra on Eknath Shinde: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. महाराष्ट्र की राजनीति पर उनके वीडियो को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में तोड़फोड़ की, जिसके बाद कामरा पर FIR दर्ज हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. कुणाल ने महाराष्ट्र पॉलिटिक्स को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लेकर ये विवाद शुरू हुआ है. वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए एक टिप्पणी की थी. इससे शिवसेना के कार्यकर्ता नाराज हो गए. उन्होंने इसे लेकर रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और एक होटल में तोड़फोड़ की कर दी. अब इस मामले को लेकर कुणाल के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है. वहीं, वीडियो पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि "किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए". उधर संजय राउत कुणाल के समर्थन में उतर आए हैं.