लातूर में अभिजीत दीपके के दौरे से पहले सरकारी स्कूल में बुलाए 'बाहर' के बच्चे? अभिजीत दीपके ने किया खुलासा

लातूर के औसा शहर स्थित जिला परिषद स्कूल में CJP के ऑडिट के दौरान दूसरे स्कूल के बच्चों को लाकर बैठाने का दावा सामने आया है. अभिजीत दीपके ने बच्चों से बातचीत की और इसका वीडियो शेयर किया.

ADVERTISEMENT

Abhijit Dipke
Abhijit Dipke
Google CTA

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि औसा शहर के उनके दौरे से पहले एक जिला परिषद स्कूल में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए दूसरे स्कूल के छात्रों को लाकर बैठाया गया.