NEET री-एग्जाम में अब्दुल्ला ने सेंटर मांगा था नागपुर-वर्धा, लेकिन मिला अबूधाबी...परीक्षा से पहले NTA की बड़ी लापरवाही आई सामने!

NEET Re Exam 2026: NEET री-एग्जाम 2026 से पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है. नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह ने सेंटर के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा चुना था, लेकिन एडमिट कार्ड में उसे UAE के अबूधाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया. पासपोर्ट तक नहीं होने के कारण परिवार परेशान है. जानिए कैसे तकनीकी गलती के बाद NTA को सेंटर बदलने का आश्वासन देना पड़ा.

ADVERTISEMENT

NEET Re Exam 2026
NEET Re Exam 2026
Google CTA

देशभर में NEET री-एग्जाम फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है. 21 जून को यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार कोई असुविधा नहीं हो. लेकिन इसी बीच परीक्षा से पहले NTA(National Testing Agency) वापस से एक बार सवालों के घेरे में आ गया है. NTA की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद केंद्र सरकार की परीक्षा तैयारियों को लेकर किए गए दावे पर सवाल उठने लगे है. NTA ने नागपुर के रहने वाले अब्दुल्लाह नाम के स्टूडेंट को NEET री-एग्जाम के लिए अबूधाबी(UAE) में परीक्षा सेंटर अलॉट कर दिया है. जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी लगी तो पूरा परिवार परेशान हो गया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.