Pahalgam terror attack: पत्नी के सामने पति को मारकर बोले आतंकी-जाओ...मोदी को बता देना, हमले से पहले का Video आया सामने
Pahalgam terror attack: पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले से पहले सबकुछ ठीक था. तमाम कपल्स खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद कर रहे थे. उनमे से एक थे मंजूनाथ और पल्लवी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आतंकियों ने धर्म पूछा और दाग दी गोली.
पत्नी ने कहा- मुझे क्यों छोड़ रहे? आतंकी बोला- मोदी को बता देना.
Pahalgam terror attack update : कश्मीर के अनंंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार के दिन बड़ा अमंगल हो गया. यहां बैसरन घाटी में आतंकवादियों के पर्यटकों पर हमला कर दिया. धर्म पूछकर और कलमा पढ़वाकर पतियों को निशाने पर लिया जबकि पत्नियों को रोता-बिलखता छोड़ दिया. इस कायराना हमले में कर्नाटक के शिवमोगा जिले के मंजूनाथ की दर्दनाक मौत हो गई है. जब पत्नी पल्लवी ने कहा कि मुझे क्यों छोड़ रहे मुझे भी मार दो तो आतंकियों ने कहा- महिलाओं और बच्चों को नहीं मारेंगे. जाओ मोदी को बता देना.