Pahalgam terror attack: आतंकवादी हमले के चश्मदीदों बताई खौफनाक मंजर की पूरी कहानी

Pahalgam terror attack: चश्मदीदों ने आज तक को बताया कि उन्होंने अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी. एक के बार तीन फायर होने पर वो भागे. वे जंगल की तरफ लपके. इधर कुछ पर्यटक जमीन पर वहीं लेट गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा अमंगल हो गया. यहां कश्मीर की वादियों में घूमने आए पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बना दिया गया. मंगलवार को शाम करीब 3 बजे जब पर्यटक इस खौफ और अनहोनी से अनजान थे तभी आतंकवादियों ने गोली चला दी. चश्मदीदों ने बताया कि जहां वो कुछ पल पहले खड़े होकर भेलपुरी खा रहे थे वहीं एक महिला को गोली मार दी गई.