India Pakistan Attack : पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल बना रहा, तुर्की के ड्रोन का कर रहा इस्तेमाल- MEA
Pakistan used Turkish Asisguard Songar drones against India: कर्नल सोफिया कुरैशी ने गुरुवार रात में पाकिस्तान के हमले और भारत की कार्रवाई पर की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने ड्रोन हमले के पीछे पाकिस्तान का मकसद भी बता दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पाकिस्तान तुर्की के Asisguard Songar ड्रोन्स का कर रहा इस्तेमाल.
पाकिस्तान ने गुरुवार की रात 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन हमले किया.
अपने नापाक इरादे, नापाक हरकतें, आतंकवाद के लिए दुनिया में मशहूर हो चुके पाक की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के ड्रोन हमलों पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हमलों पर जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.