Operation Sindoor में आतंकी रऊफ अजहर की मौत पर क्यों झूमा अमेरिका, डेनियल पर्ल की क्यों होने लगी चर्चा?
रऊफ के चीथड़े उड़ने से पूरा हुआ अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के कटे सिर का बदला? रऊफ अजहर की मौत से अमेरिका के साथ ही क्यों झूमा इजरायल?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर अटैक में रऊफ के मरने की खबर है.
कुख्यात आतंकी मसूद अजहर का छोटा भाई है रऊफ.
मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए रऊफ ने की थी कंधार विमान हाईजैक की प्लानिंग.
अमेरिकी पत्रकार डेनियन पर्ल की नृशंश हत्या में शामिल था रऊफ.
डेनियल पर्ल अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रील जर्नल के जर्नलिस्ट और South Asia bureau chief थे. पहले दिल्ली में पोस्टेड थे. 2001 में न्यूयॉर्क में हमले के बाद इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए पाकिस्तान के कराची में पोस्टिंग हुई थी. डेनियल पर्ल के लिए 'कराची' जानलेवा साबित हुआ.