PIB Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा फर्जी वीडियो, सामने आई इसकी असलियत

Viral Video PIB Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ भ्रामक वीडियो और झूठे दावे शेयर किए जा रहे हैं. PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) ने इन सभी फर्जी खबरों और वीडियो को गलत बताया है.

ADVERTISEMENT

PIB, PIB Fact Check, Viral Video, Viral Fake News, Operation Sindoor, India Pakistan War
पीआईबी फैक्ट चेक
google news

Viral Video PIB Fact Check: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जो रणनीतिक और तीव्र जवाब दिया, उसने पाकिस्तान को पूरी तरह हिला कर रख दिया है. 6 मई की रात भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने महज 25 मिनट में पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया. जवाबी हमले से घबराया पाकिस्तान 7 मई को भारत के 15 शहरों पर मिसाइल दागने की नाकाम कोशिश कर बैठा, लेकिन भारत के अत्याधुनिक S-400 ‘सुदर्शन चक्र’ डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके बाद 8 मई को भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. और अब, बीती रात एक बार फिर पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.