'पेपर लीक घोर पाप...' NEET मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, बोले- सरकार ने इस पर तुरंत की कार्रवाई
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर अपनी बात रखी. संसदीय दल की बैठक में उन्होंने इस घटना को 'घोर पाप' बताया और कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. सरकार ने अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

NEET मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
PM Modi on NEET Paper Leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी हंगामे के बीच अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का बयान सामने आया है. पीएम ने संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंनेकहा कि सरकार ने इस गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लिया है और गड़बड़ी करने वालों की जवाबदेही तय की गई है.
