Smriti Irani Gen Z Outreach: कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास का BJP और स्मृति ईरानी पर तीखा हमला, शिक्षा से लेकर डिग्रियों तक उठाए सवाल
बीजेपी द्वारा शुरू किए गए 'Gen Z OutReach Program' को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है. उन्होंने बंकिम चंद्र चटर्जी और टैगोर जैसी हस्तियों के दौर का हवाला देते हुए सरकारी शिक्षण संस्थानों की बदहाली और स्मृति ईरानी के पुराने विवादों पर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

सौरभ दास
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से युवाओं और Gen Z तक अपनी पहुंच बनाने के लिए शुरू किए गए 'Gen Z OutReach Program' को लेकर सियासत गर्मा गई है. हाल ही में गठित BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, भाजपा की इस पहल पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने कड़ा ऐतराज जताते हुए स्मृति ईरानी और भाजपा पर तीखा हमला बोला है.
