Sir Form Kaise Bhare : मोबाइल पर घर बैठे ऐसे भरे ऑनलाइन SIR फॉर्म, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Sir Form Fill Up Online: देशभर में वोटर लिस्ट सुधार के लिए चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे फेज का SIR लागू किया है. इस प्रक्रिया में दो जगह नाम वाले वोटर्स और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे. BLO घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं. इसके अलावा वोटर्स ऑनलाइन भी SIR फॉर्म भर सकते हैं. इस खबर में जानिए आसान ऑनलाइन फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स.

ADVERTISEMENT

Sir Form Kaise Bhare
Sir Form Kaise Bhare
google news

SIR Form Online Kaise Bharen: भारतीय चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे फेज के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू करने का फैसला किया है. इस प्रक्रिया का उद्देश्य दो जगह नाम दर्ज वाले वोटर्स और मृत मतदाताओं के नामों को लिस्ट से हटाना है. SIR के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं. इसके साथ ही वोटर्स इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर भी इसके लिए ऑनलाइन भी SIR फॉर्म भर सकते हैं. ऐसे में जो लोग शहर बदल चुके हैं या दूसरे जिले में ट्रांसफर होकर रह रहे हैं उनके मन में ऑनलाइन फॉर्म भरने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको SIR प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी और SIR फॉर्म ऑनलाइन भरने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं.