देशभर में 7 मई का बजेगा युद्ध का 'सायरन', 244 जिलों में 'War' मॉकड्रिल की तैयारी, यहां देखें लिस्ट !

War Mock Drill in India: मॉकड्रिल से पहले गृह मंत्रालय ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. मीटिंग में राज्यों के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मीटिंग में मॉक ड्रिल की रणनीति, कॉर्डिनेशन और सिक्योरिटी मैनेजमेंट का रिव्यू किया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

UP के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल.

point

मॉक ड्रिल में करीब 10 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर लगेंगे.

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद तनाव के हालात बने हुए हैं. इसी बीच गृह मंत्रालय ने देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों एक साथ वार मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है. ये मॉक ड्रिल 7 मई को आयोजित होगा. इसमें जिलों को तीन कटेगरी में बांटा गया है. कटेगरी-1 में सबसे संवेदनशील जिलों को शामिल किया गया है.