India Russia Relations: पहलगाम हमले को लेकर आया बड़ा अपडेट, पुतिन ने PM मोदी को दिया समर्थन! जानें फोन पर क्या बात हुई
Russia India News: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है."
ADVERTISEMENT

Russia India News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)से फोन पर बात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.