कोर्टरूम में हंगामा करने, दस्तावेज हवा में उछालने और CJI को अपशब्द कहने वाला ये शख्स है कौन?

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने मर्यादा लांघते हुए सीजेआई के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और केस की फाइलें हवा में उछाल दीं. कोर्ट ने इस बर्ताव की कड़ी निंदा करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की.

ADVERTISEMENT

कोर्टरूम में CJI पर गुस्साए शख्स ने हवा में उड़ाए कागज
कोर्टरूम में CJI पर गुस्साए शख्स ने हवा में उड़ाए कागज
Google CTA

सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक याचिकाकर्ता अपनी मर्यादा भूलकर खुद को सबसे बड़ा बताते हुए कोर्ट को हुक्म देता नजर आ रहा. इतना ही नहीं उसने देश के मुख्य न्यायाधीश के लिए भी बहुत गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया. इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने केस की फाइल के पन्ने हवा में उड़ा दिए. इस बदतमीजी के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी 'दिमागी और मौजूदा हालत' को देखते हुए उस पर कोई कानूनी एक्शन न लेने का बड़ा फैसला किया. हालांकि, कोर्ट ने उसके इस बर्ताव की कड़ी निंदा की और उसकी याचिका को खारिज कर दिया है.