उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब कौन करेगा राज्यसभा की अध्यक्षता? जानिए क्या कहते हैं संविधान के नियम

 Vice President Election 2025: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति की कुर्सी खाली हो गई है. अब चुनाव कब और कैसे होंगे, नया उपराष्ट्रपति चुने जाने तक कौन संभालेगा इस पद की जिम्मेदारी? इस बारे में क्या कहते हैं संविधान के नियम, चलिए जानते हैं.

ADVERTISEMENT

big news jagdeep dhankhar suddenly resigns as vice president of india major upheaval in the capital delhi
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को खराब स्वास्थ्य चलते अपने पद से इस्तीफा दिया (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को खराब स्वास्थ्य चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि उपराष्ट्रपति ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कौन अस्थायी रूप से राज्यसभा की अध्यक्षता करेगा? संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति का चुनाव कब तक कराया जाना आवश्यक होता है? उपराष्ट्रपति पद की रिक्त होने से मानसून सत्र की कार्यवाही पर क्या असर पड़ेगा? इस खबर में जानेगे इन ही सब सवालों के जवाब.