'योगी आदित्यनाथ को उपराष्ट्रपति बनाने की तैयारी'...जानिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर किस नेता ने क्या कहा
Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले के बाद से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं. विपक्षी नेताओं ने इसे केवल स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा नहीं माना और इसके पीछे गहरे सियासी संकेत होने की आशंका जताई है.
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Jagdeep Dhankhar Resignation: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी. अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया. उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद से अब देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस बीच कई नेताओं के बयान भी सामने आए हैं. चलिए खबर में जानते हैं उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर किसने क्या कहा?
