Weather Update: 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान 'दाना' मचाएगा तबाही! इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, कई ट्रेनें रद्द

IMD के मुताबिक इस दौरान 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक धीरे-धीरे यह रफ्तार बढ़कर 100-110 किलोमीटर और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी हो सकती है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जिन राज्यों में रेड अलर्ट है वहां 100-120 किमी की रफ्तार से बहेंगी तूफानी हवा.

point

इन राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है.

मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी में बना एक सिस्टम भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. इस तूफान का नाम 'दाना' (Dana) दिया गया है. ये चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे में यानी 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है. मौसम विभाग ने ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है.