13 साल में 12 एग्जाम पास...साला-साली, भाई-भौजाई को मिला JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, जो बना रांची प्रोटेस्ट में पोस्टर बॉय?

Abhay Tiwari JSSC: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के 17वें दिन के आंदोलन में अभय तिवारी का नाम पोस्टर चर्चा का विषय बना. छात्रों के पोस्टरों में अभय तिवारी और उसके कथित रिश्तेदारों के JSSC CGL BSO में चयन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. जानिए कौन है अभय तिवारी, उसका पूरा मामला क्या है और रांची में प्रदर्शनकारी छात्र उसके खिलाफ क्यों पोस्टर लेकर पहुंचे.

ADVERTISEMENT

Abhay Tiwari News
Abhay Tiwari Profile
Google CTA

झारखंड के सरकारी परीक्षा JPSC और JSSC में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहें छात्रों का आज 17वां दिन रहा. छात्रों ने आज विधानसभा घेराव के लिए मार्च किया और विधानसभा के पास पहुंचकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बल का प्रयोग करते हुए वॉटर कैनन का प्रयोग किया और साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे. इसी बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथ में पोस्टर दिखाई दिए, जिसमें की तस्वीर अभय तिवारी की थी और उनपर कई तरह के आरोप लिखे हुए थे. अब सवाल उठता है कि आखिर यह अभय तिवारी कौन है, जो रांची प्रोटेस्ट के पोस्टर बॉय बन गए है और छात्र इसका पोस्टर लेकर क्यों प्रोटेस्ट कर रहे है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.