कौन है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, जो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में? 10 लाख के इनाम की घोषणा

Who is Anmol Bishnoi: एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. अनमोल पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. हाल में मुंबई में चल रही जांच, खासकर एक राजनीतिक दल से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में उसका नाम सुर्खियों में आया था.

ADVERTISEMENT

Salman khan, anmol bishnoi
सलमान खान, अनमोल बिश्नोई
Google CTA

Anmol Bishnoi Story: नेशनल जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. अनमोल पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में चार्जशीट दायर की जा चुकी है. मुंबई में हाल में एक राजनीतिक दल से जुड़ी गतिविधियों की जांच के दौरान भी उसका नाम सामने आया है. अनमोल पर हत्या सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी जैसी संगीन गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.