Ajit Pawar plane crash: कौन हैं फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक जिनकी विमान हादसे में हुई मौत, न्यूजीलैंड से ली थी फ्लाइंग की ट्रेनिंग

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया है. इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों में को-पायलट शांभवी पाठक भी शामिल थीं. बेहद प्रभावशाली करियर और हजारों घंटों के अनुभव वाली शाम्भवी आखिर कौन थीं, आइए जानते हैं उनकी पूरी प्रोफाइल.

ADVERTISEMENT

Kaun Hain Shambhavi Pathak
Kaun Hain Shambhavi Pathak
google news

Kaun Hain Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई. इस दौरान उनके साथ चार और लोग प्लेन में थे. ये प्लेन आज सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ. इस दौरान विमान पूरी तरह जल गया. इस चार्टर्ड विमान को उड़ाने वाली टीम में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर शांभवी पाठक तैनात थीं. VSR VENTURES PVT LTD के मालिक वीके सिंह के मुताबिक शांभवी एक बेहतरीन पायलट थीं. उनके पास को पायलट के तौर पर 1500 घंटों से अधिक की उड़ान का शानदार अनुभव था. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि कौन हैं शांभवी पाठक और कहां से उनकी पढ़ाई हुई है?