Rajasthan Election: BJP के लिए मुसीबत बना वसुंधरा गुट! इन 5 सीटों पर विरोध को कंट्रोल नहीं कर पाई पार्टी

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनावों में पार्टी व नेताओं का एक दूसरे से मुकाबला रहता है. चुनाव हार जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं. लेकिन राजस्थान (Rajasthan BJP) में भाजपा के सामने अपने ही नेताओं से बड़ी चुनौती मिल रही है. बगावत के चलते पार्टी को भारी नुकसान होता नजर आ […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: बीजेपी के लिए मुसीबत बना वसुंधरा गुट, इन 5 सीटों पर हुए विरोध को कंट्रोल नहीं कर पाई पार्टी
Rajasthan Election: बीजेपी के लिए मुसीबत बना वसुंधरा गुट, इन 5 सीटों पर हुए विरोध को कंट्रोल नहीं कर पाई पार्टी
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनावों में पार्टी व नेताओं का एक दूसरे से मुकाबला रहता है. चुनाव हार जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं. लेकिन राजस्थान (Rajasthan BJP) में भाजपा के सामने अपने ही नेताओं से बड़ी चुनौती मिल रही है. बगावत के चलते पार्टी को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है. तो डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी की तरफ से किया जा रहे प्रयास भी अभी तक बेअसर साबित हुए हैं. ऐसे में पार्टी को अपनों से ही जूझना पड़ रहा है.

राजस्थान चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बनता जा रहा है. पार्टी ने अभी तक 124 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें से 68 सीट पर विरोध के स्वर नजर आ रहे हैं. तो इनमें से 35 सीट ऐसी हैं. जिन पर खुलकर बगावत शुरू हो चुकी है. जबकि 10 सीटों पर टिकट कटने से नाराज नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. पार्टी की तरफ से डैमेज कंट्रोल के प्रयास किया जा रहे हैं. लेकिन सभी प्रयास बेअसर साबित हो रहे हैं. अभी तक पार्टी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाई है.

वसुंधरा गुट के विधायकों का टिकट HOLD

सबसे ज्यादा विरोध वसुंधरा खेमे के विधायकों के टिकट काटने पर हो रहा है. अभी तक वसुंधरा खेमे के देवी सिंह भाटी, बाबू सिंह राठौड़, चंद्रकांता मेघवाल, अशोक परनामी, प्रभु लाल सैनी, अजय सिंह तिलक, यूनुस खान, सुरेंद्र पाल, डॉ रामप्रताप सहित 20 नेताओं के टिकट होल्ड पर है. इनमें से कुछ के टिकट कट चुके हैं. ऐसे में अंदरुनी विरोध के कारण पार्टी को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

इन सीटों पर है सबसे ज्यादा विरोध

चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा विरोध बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के गृह जिले में हो रहा है.चित्तौड़गढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटते हुए नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाया है. जयपुर शहर की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री और वसुंधरा राजे के समर्थक राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटकर इस सीट से लोकसभा सांसद कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर भी भारी विरोध पार्टी को झेलना पड़ रहा है. जयपुर शहर से ही सांगानेर सीट से भाजपा के घनश्याम तिवारी रिकॉर्ड मत से जीते थे. पिछले चुनाव में इस सीट पर अशोक लाहोटी को टिकट दिया गया. इस बार पार्टी ने अशोक लाहोटी का टिकट काटते हुए संगठन के महासचिव भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. सांचौर से बीजेपी ने सांसद देव जी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है. इस सीट पर स्थानीय नेता टिकट मांग रहे थे. किशनगढ़ सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विकास चौधरी का टिकट काटते हुए सांसद भागीरथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. बूंदी जिले में तीन बार से मौजूदा विधायक अशोक डोगरा के खिलाफ विरोध था.भाजपा ने फिर से उनको प्रत्याशी बनाया उसके बाद से लगातार विरोध जारी है.

इन 5 सीटों पर सबसे अधिक विरोध

सीट विरोध टिकट मिला
चितौड़गढ़ चंद्रभान सिंह आक्या नरपत सिंह राजवी
झोटवाड़ा राजपाल सिंह शेखावत कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़
सांगानेर अशोक लाहोटी भजनलाल शर्मा
सांचौर देव जी पटेल दानाराम, जीवाराम
किशनगढ़ विकास चौधरी भागीरथ चौधरी

Rajasthan Latest Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस की उड़ी नींद! देखें किसे कितनी मिलेगी सीट