बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने लिया सलमान का नाम तो एक्टर के परिवार ने की ये बड़ी अपील!

Baba Siddiqui Murder Case: बिश्नोई गैंग ने दावा किया कि बाबा सिद्दीकी की शराफत की कहानियां फैलाई जा रही हैं, लेकिन वे एक समय मकोका एक्ट के तहत दाऊद के साथ जुड़े हुए थे. इसके अलावा, अनुज थापन का भी उल्लेख किया गया है, जो सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने का दोषी था और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी.

ADVERTISEMENT

salman_khan
सलमान खान की फैमिली ने अपने करीबियों से बड़ी अपील की है.
Google CTA

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर सलमान खान का नाम लिया है. जिसमें ये कहा गया है कि सलमान खान की मदद करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी. अब सलमान खान के परिवार ने अपने करीबियों से बड़ी अपील कर दी है. उनके परिवार ने सिक्योरिटी कारणों से लोगों से घर न आने की अपील की है.