बंबई सीरियल ब्लास्ट में बनी निशाना, पहली सेंट्रलाइज AC यहीं लगी, बिक रही Air India बिल्डिंग

एयर इंडिया की इस 23 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण 1974 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) ने करवाया था. तब न्यूयॉर्क के मशहूर आर्किटेक्चर जॉन बर्गी ने इस बिल्डिंग को डिजाइन किया था.

ADVERTISEMENT

Air India Building Mumbai
Air India Building Mumbai
Google CTA

New Tak: 1993 के सीरियल ब्लास्ट ने देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली बंबई (अब मुंबई) को हिलाकर रख दिया. आतंकवादियों ने 12 लोकेशन पर धमाके किए. इनमें एक लोकेशन थी नरीमन पॉइंट पर मौजूद एयर इंडिया की आइकॉनिक बिल्डिंग. इस बिल्डिंग के बेसमेंट गैरेज में धमाका किया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी. आज यह बिल्डिंग फिर चर्चा में है. 23 मंजिला यह मशहूर इमारत बिक रही है. इसकी खरीदार बन रही है महाराष्ट्र सरकार. फिलहाल इस बिल्डिंग का स्वामित्व एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड के पास है. आइए आज आपको इस इमारत की कहानी बताते हैं.