बीजेपी में साइडलाइन हो चुकीं स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्यों खुद की तुलना 'सचिन तेंदुलकर' से की?
Smriti Irani: 2024 में अमेठी से हार और मोदी कैबिनेट से बाहर होने के बाद स्मृति ईरानी ने बीकानेर में खुद की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. यह बयान सिर्फ आत्मविश्वास नहीं, बल्कि बीजेपी नेतृत्व के लिए एक सूक्ष्म संदेश भी माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी (तस्वीर: इंडिया टुडे)
स्मृति ईरानी, जो कभी बीजेपी की तेज-तर्रार नेता और केंद्रीय मंत्री थीं, आज सियासी हाशिए पर नजर आ रही हैं. 2024 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद उनकी सियासी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में स्ट्रिंगरों से बातचीत में स्मृति ने खुद की तुलना क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर से की. क्या यह तुलना बीजेपी नेतृत्व को संदेश देने की कोशिश है, या सियासत में उनकी प्रासंगिकता बनाए रखने का प्रयास? आइए, इस खबर की पड़ताल करते हैं.
