राहुल गांधी के 'मनुस्मृति' वाले बयान पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, पूछा ऐसा सवाल कि अब होने लगी चर्चा!

Aniruddhacharya News: मथुरा में 'पंचायत आजतक' के मंच पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने राहुल गांधी के 'मनुस्मृति' और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी सनातन धर्म को ही क्यों निशाना बनाते हैं और अन्य धर्मों की कुरीतियों पर क्यों नहीं बोलते. जानिए उन्होंने राहुल गांधी को लेकर क्या-क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Aniruddhacharya on Rahul Gandhi
Aniruddhacharya on Rahul Gandhi
Google CTA

धर्मनगरी मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' के मंच पर मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी. बातचीत के दौरान जब उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 'मनुस्मृति' और महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखा पलटवार किया. अनिरुद्धाचार्य ने दोटूक शब्दों में कहा कि वह खुद राजनीति से दूर रहते हैं और न ही उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी है. लेकिन, जब राजनेता अपनी सीमाएं लांघकर धर्म के मामलों में हस्तक्षेप करेंगे और सनातन परंपराओं पर सवाल उठाएंगे, तो धर्म के प्रतिनिधियों के रूप में वे शांत नहीं बैठेंगे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे.