पुणे के बाद अब नासिक! महाराष्ट्र में राहुल गांधी का बड़ा सियासी प्लान, जानें क्या है रणनीति

Rahul Gandhi Maharashtra Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय हैं. पुणे के बाद अब वह नासिक पहुंचे हैं, जहां संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. जानिए राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे का मकसद.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Maharashtra Visit
Rahul Gandhi Maharashtra Visit
Google CTA

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. पुणे में छात्रों के कार्यक्रम के बाद अब राहुल गांधी महाराष्ट्र के नासिक पहुंचे हैं. नासिक में पिछले आठ दिनों से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम (ट्रेनिंग प्रोग्राम) चल रहा था, जिसके समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी यहां आए हैं. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी राज्य के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं.