भर्तृहरि महताब को बनाया गया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर, जानिए कौन हैं ये और क्या होता है प्रोटेम स्पीकर?

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा. नवनिर्वाचित सदस्य 24-25 जून को शपथ लेंगे. जबकि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होना है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Protem speaker Bhartrihari Mahtab: बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे. राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया हैं. यानी अब भर्तृहरि महताब ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे. वे लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले भर्तृहरि महताब बीजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और ओडिशा के कटक से सांसद हैं. वहीं कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया है. आइए आपको बताते हैं कौन हैं भर्तृहरि महताब और क्या होता है प्रोटेम स्पीकर.