शिवराज, वसुंधरा का पत्ता कटा? राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में नया CM फेस दे सकती है BJP

राजस्थान चुनाव के नतीजों के बाद जब सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हुईं तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपनी ताकत भी दिखाई. सूत्रों के हवाले से खबर आई कि वसुंधरा ने 68 विधायकों से संपर्क साधा है.

ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje Shivraj Singh Chauhan
Vasundhara Raje Shivraj Singh Chauhan
google news

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में इन राज्यों के लिए मुख्यमंत्री पद की रेस है. एमपी में शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह भी इसे रेस में समझे जा रहे हैं. पर इस बीच सूत्रों को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने इन तीनों हैवीवेट दिग्गज नेताओं के दिलों की धड़कन बढ़ाने का काम किया है. ऐसी जानकारी मिली है कि बीजेपी इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे पर विचार कर सकती है.