22 घंटे पहले राहुल गांधी के ट्वीट को किया रीट्वीट फिर BJP में शामिल हो गए बॉक्सर विजेंद्र, जाने इनकी कहानी 

विजेंदर के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है. हालांकि वो कहा से चुनाव लड़ेंगे इसपर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Boxer Vijender Singh joins BJP: बॉक्सर से राजनेता बने विजेंदर सिंह बेनीवाल ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि उन्हें राहुल गांधी का बहुत करीबी माना जाता था. वैसे आपको बता दें कि, विजेंदर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए और दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे. हालांकि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के हाथों उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब 2024 के चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी शिफ्ट करते हुए बीजेपी का दामन थम लिया है. आइए आपको बताते हैं बॉक्सर विजेंदर सिंह की कहानी.