Charchit Chehra: सरकारी गलियारों के 'संकटमोचक' कहे जाने वाले ज्ञानेश आज खुद संकट में, जानिए अब आगे क्या होगा?

Charchit Chehra Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर चर्चा में हैं. इंडियन एक्सप्रेस की जांच के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति दर्ज की. जानिए ज्ञानेश कुमार का पूरा करियर सत्ता के गलियारों में उनकी भूमिका और विवाद की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gyanesh Kumar Biography
Gyanesh Kumar Biography
Google CTA

कोई सोच भी नहीं सकता कि चुनाव आयोग जैसी संस्था में बगावत भी हो सकती है. बगावत भी ऐसे हेड के खिलाफ जिसके सिर पर सत्ता का हाथ माना जाता है. CEC ज्ञानेश कुमार के लेफ्ट-राइट बैठने वाले चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और एसएस संधू ने कुछ ऐसा किया कि पूरे देश का सिस्टम हिल गया. इसी सिस्टम को हिलाने के लिए राहुल महीनों से चिल्ला रहे थे, आरोप लगा रहे थे, लेकिन पावर सेंटर में उनकी सुनवाई नहीं थी.