Charchit Chehra: कौन हैं प्रियंका जारकीहोली, जिनकी राहुल गांधी की टीम में हुई डायरेक्ट लैंडिंग? जानिए उनकी पूरी कहानी

Charchit Chehra Priyanka Jarkiholi: कर्नाटक के बेलगावी की 26 वर्षीय कांग्रेस सांसद प्रियंका जारकीहोली ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा और इसके बाद राहुल गांधी की टीम में अपनी जगह बनाई. जारकीहोली परिवार की राजनीतिक विरासत, पिता सतीश जारकीहोली का प्रभाव और अब ED जांच से जुड़े विवाद ने प्रियंका को सुर्खियों में ला दिया है. जानिए प्रियंका जारकीहोली की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Priyanka Jarkiholi Biography
Priyanka Jarkiholi Biography
Google CTA

26 साल की प्रियंका जारकीहोली की कहानी की शुरुआत होती है राहुल गांधी के उस राजनीतिक नारे से, जिसे उन्होंने स्मैश द पैट्रियार्की यानी पितृसत्ता को ध्वस्त करो का नाम दिया. राहुल गांधी की इसी नई सोच और युवा चेहरों पर दांव लगाने की पॉलिसी के चलते, कर्नाटक के बेलगावी की 26 साल की एक लड़की प्रियंका जारकीहोली की सीधे देश की संसद में ग्रैंड एंट्री होती है. जब प्रियंका राजनीति में आईं, तब राहुल सार्वजनिक मंचों से ये भारी-भरकम शब्द नहीं कहते थे, लेकिन परदे के पीछे उनकी टीम इसी फॉर्मूले पर काम कर रही थी. नतीजा ये हुआ कि पुरुष वर्चस्व वाले जारकीहोली परिवार की ये बेटी, पारंपरिक बंदिशों और खुद अपने बीजेपी वाले चाचाओं की चुनौती को लांघते हुए कर लोकसभा पहुंच गई.