Shesh Bharat: केरल मॉडल से साउथ फतह की तैयारी, दिल्ली में कांग्रेस का मंथन शुरू

Kerala Politics: केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत से कांग्रेस का हौसला बढ़ा है. UDF के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी ने ‘मिशन 2026’ शुरू करने का फैसला लिया है. अब कांग्रेस केरल, पुदुच्चेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चुनावी तैयारी तेज कर रही है.

ADVERTISEMENT

Kerala Politics
Kerala Politics
google news

Kerala Politics: साल जाते-जाते दिसंबर 2025 में केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. इन चुनाव में UDF ने सत्तारूढ़ LDF को तगड़ी पटखनी दी. इसके बाद से वहां कांग्रेस का जोश हाई है. इसी साल केरल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में निकाय चुनाव भी होने हैं. इन सबके लिए कांग्रेस ने पहले से ही कमर कसनी शुरू कर दी है.