लक्षद्वीप को प्रमोट करते रहे PM पर जीत गई कांग्रेस! राहुल से मिले MP हमदुल्ला, समझिए पॉलिटिक्स

लक्षद्वीप में 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीत गई. चुनाव जीतने का करिश्मा किया नौजवान नेता हमदुल्ला सईद ने. चुनाव जीतने के बाद हमदुल्ला सईद मिलने पहुंचे राहुल गांधी से.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lakshadweep: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लक्षद्वीप इंटरनेट पर भयंकर वायरल हुआ था. पीएम मोदी टूरिज्म करने लक्षद्वीप चले गए. बढ़िया-बढ़िया पोज देकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. मोदी की फोटो से लक्षद्वीप की खूबसूरती ऐसे चमकी कि लक्षद्वीप के समर्थन में मालदीव जैसे फॉरेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के खिलाफ मुहिम चल पड़ी.